Kargil Vijay Diwas 2021:मैसेज और कोट्स जो भर देंगे राष्ट्रभक्ति का जब्जा

 भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल की जंग में भारत को मिली अविष्मरणीय जीत को 22 साल हो गए हैं। साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि देते है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के करीब 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था।


इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे और हमारे वीर-जवानों को रात भर में चढ़ाई कर पहुंचना था। यह युद्ध 60 दिनों तक चला था और आखिर में पाकिस्तान को मुंह के बल गिरना पड़ा था। कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीद जवानों को याद करते हुए अपनों को शेयर करें ये मैसेज और कोट्स और शहीद वीर सपूतों को दें श्रद्धाजंलि-


1. ऐ मातृभूमि तेरी जय हो, सदा विजय हो, प्रत्येक भक्त तेरा, सुख-शांति-कान्तिमय हो।
 - राम प्रसाद बिस्मिल



2. कारगिल विजय दिवस हमारे जांबाज सैनिको की वीरता, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है, मातृभूमि के अमर शहीदों को शत-शत नमन।



3. जो डर गया वो मर गया, यह कहावत नहीं हकीकत है
सेना के वीर जवानों ने दुश्मनों को खदेड़ा शिद्दत से।
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं।



4. दिलों में हौसलों का तूफ़ान लिए फिरता हूं, मैं हिंदुस्तान हूं, पानी से भी दिए जलाने का हुनर लिए फिरता हूं, मैं भारतीय सेना हूं।
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं।



5. मेरे शरीर से आती है वतन की मिट्टी की खुशबू, दुश्मन को चटाता हूं धूल, आसमान को भी भर लूं मुठ्ठी में, मैं रेगिस्तान में भी खिला दूं फूल 
करगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।



6. लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।।,


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अध्यादेश क्या होता है? अध्यादेश और विधेयक में अंतर

कचरा प्रदूषण (Garbage Pollution): समस्या और समाधान

Global Youth Development Index: 181 देशों की रैंकिंग में भारत 122वें नंबर पर, जानें कौन सा देश है टॉप पर